साइबेरिया में कोयला खदान में विस्फोट, 8 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपातकालीन मामलों के मंत्रालय के अधिकारी येलेना कालाबुश्किना के हवाले से बताया कि शनिवार को केमेरोवो स्थित रासद्सकाया कोयला खदान में स्थानीय समयानुसार रात 8.55 बजे यह विस्फोट हुआ।
विस्फोट के बाद 282 खननकर्मियों को बचा लिया गया। आपातकालीन मामलों के मंत्री सर्गेई शोइगू ने राष्ट्रपति दमित्रि मेदेवदेव को घटना से अवगत करा दिया है।
क्रेमलिन प्रेस सर्विस के मुताबिक राष्ट्रपति ने खदान में फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए सभी हरसंभव प्रयास करने को कहा है। इस बीच रूसी प्रधानमंत्री ब्लादीमीर पुतिन ने क्षेत्रीय गवर्नर अमन तुलयेव से स्थिति की चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications