झारखंड पुलिस ने निरुपमा के दोस्तों से पूछताछ की
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने पत्रकार निरुपमा पाठक के छह दोस्तों से पूछताछ की। निरुपमा पिछले महीने झारखंड के कोडरमा जिले में अपने घर में मृत पाई गईं थी।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि निरुपमा के छह दोस्तों और उसके प्रेमी प्रियभांशु रंजन से भी पूछताछ की गई।
रंजन के खिलाफ झारखंड पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी, बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। आगे की जांच के लिए रंजन को कोडरमा ले जाया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार निरुपमा ने 19 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच रंजन को 33 एसएमएस किए लेकिन उसने सभी एसएमएस मिटा दिए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे केवल एक एसएमएस मिला था।
रंजन पर यह भी आरोप है कि जब निरुपमा कोडरमा चली गई तब रंजन उसका लैपटॉप और डायरियां उठा ले गया।
झारखंड के कोडरमा जिले में अपने घर में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गईं थी। रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों से निरुपमा का श्राद्धकर्म कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications