पाकिस्तान को लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा अमेरिका
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने ईरानियन प्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि शुक्रवार को रावलपिंडी में द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग कार्यसमूह की बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया।
इसके मुताबिक पाकिस्तान को ये लड़ाकू विमान इसी साल जून महीने में मुहैया कराए जाएंगे। इसमें एफ-16 फाइटर विमान, लॉकहीड पीथ्रीसी समुद्री निगरानी विमान और कोबरा हेलीकॉप्टर्स शामिल हैं।
बैठक में दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारियों के आदान प्रदान पर भी सहमति बनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications