गडकरी की सभा को विफल करने का प्रयास : भाजपा
चण्डीगढ़, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चण्डीगढ़ इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की 12 मई की प्रस्तावित सभा को विफल करने का प्रयास कर रहा है।
प्रस्तावित सभा की तैयारियों को लेकर यहां हुई भाजपा नेताओं की एक बैठक में चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार को सभास्थल को बदलने के लिए दबाव डाला।
टंडन ने कहा, "हमारे द्वारा अग्रिम में अनुमति लेने के बावजूद प्रशासन ने सभास्थल को बदल दिया और वह सभा को विफल बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"
प्रशासन ने पहले इस सभा को सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में आयोजित करने की अनुमति दे दी थी।
बाद में बिना कोई कारण बताए अनुमति वापस ले ली गई और शुक्रवार को भाजपा से यह सभा सेक्टर 25 के रामलीला मैदान में आयोजित करने को कहा गया।
टंडन ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ता और नेता अब ज्यादा उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications