भारत में सुनामी का खतरा नहीं (लीड-1)
यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि हालांकि समुद्र का जलस्तर थोड़ा बढ़ने की आशंका है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तटीय राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को उचित ऐहतियात बरतने की सलाह जारी की है।
उधर, इंडोनेशिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने तटीय आंध्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
तटीय क्षेत्र के लोगों को वहां से हटने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। समुद्र में कुछ जगहों पर ऊंची तरंगें देखी गई।
गुंटूर जिले के दौरे पर गए मुख्यमंत्री के. रोसैया ने सभी नौ तटीय जिलों के जिलाधिकारियों से लोगों को अलर्ट करने को कहा है। मुख्य सचिव एस. वी. प्रसाद ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि बंगाल की खाड़ी में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से बिना किसी अफरा-तफरी के लोगों को अलर्ट करने कहा। अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में दो से तीन मीटर ऊंची तरंगें उठ सकती हैं।
विशाखापट्टनम, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा, नेल्लौर और प्रकाशम जिले में समुद्र में असहज स्थिति देखी गई।
बंदरगाह शहर विशाखापट्टन में नागरिक और पुलिस प्रशासन ने तटीय दुकानों को बंद करवा दिया है और पर्यटकों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भूकंप सुबह 5.59 बजे आया। इसका केंद्र पश्चिमी आचेह प्रांत के दक्षिणी पश्चिमी जिले में उलाबोह में था। भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications