बहाल हो रही है विमानन कंपनियों की क्षमता : आईएटीए
आईएटीए ने विमानन उद्योग पर अपने ताजा प्रकाशन में कहा है, "विमानन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा और हवाई माल ढुलाई के बाजारों में अपनी क्षमता को फिर से बढ़ा रही हैं। लेकिन इसकी रफ्तार मांग के लिहाज से काफी धीमी है।"
आईएटीए ने कहा है कि यह स्थिति हाल में यूरोप में ज्वालामुखी की राख से पैदा हुए संकट के कारण विमानन उद्योग को हुए नुकसान के बावजूद है। आईएटीए ने कहा है कि विमानन कंपनियों की साझेदारी वर्ष 2010 में अभी भी 15 प्रतिशत अधिक है।
आईएटीए ने कहा है, "अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में यात्रियों की क्षमता में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications