उत्तर भारत में आंधी की संभावना
वहीं, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उड़ीसा में अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान वर्धा (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications