गरीबों को 10 किलो कम मिलेगा सस्ता गेहूं

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले बीपीएल परिवारों को राशन की दुकानों से मुहैया कराए जाने वाले गेहूं को तो राज्य सरकार ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता कर दिया है, लेकिन प्रत्येक परिवार को दिए जाने वाले 35 किलोग्राम गेहूं में सरकार ने 10 किलोग्राम की कटौती कर दी है।

सरकार के इस निर्णय के बाद गरीबों को अब प्रतिमाह 35 किलोग्राम की बजाय महज 25 किलोग्राम गेहूं मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राज्य के टोंक जिले से इस योजना की शुरुआत करेंगे।

नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर का कहना है कि बीपीएल परिवारों की बढ़ती तादाद के कारण राज्य सरकार ने इन परिवारों को मिलने वाले गेहूं की मात्रा में दस किलो की कटौती करने का फैसला किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव ओ. पी. मीणा ने छह दिन पहले एक परिपत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों को गेहूं में कटौती करने के निर्देश दिए हैं।

परिपत्र में बीपीएल और राज्य बीपीएल परिवारों को 2 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार को 25 किलोग्राम गेहूं मुहैया कराने के निर्देश दिया गया है। मीणा ने सोमवार से शुरू होने वाले गेहूं वितरण कार्यक्रम में कटौती के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि 10 मई को शुरू होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्तर पर जिला प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में की जाएगी। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री कार्यक्रम की तिथि और स्थान तय करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं वितरण कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में चलाया जाएगा।

परिपत्र में जिलाधिकारियों को जिलों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही पटवारियों, ग्राम सेवकों, तहसीलदार, राजस्व कर्मचारियों और शहरों में नगर पालिकाओं के पार्षदों को गेहूं वितरण कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+