आतंकवाद पर कांग्रेस नरम : गडकरी

गडकरी ने एक जनसभा में कहा, "मुझे कसाब को फांसी देने के सरकार के इरादे पर संदेह है। संसद पर 2001 के हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की सजा की सर्वोच्च न्यायालय से पुष्टि होने के कई वर्ष बीतने के बावजूद उसे अभी तक फांसी नहीं दी गई।"

उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि कसाब को शीघ्र से शीघ्र दंड दिया जाए। वे इसमें कोई विलंब नहीं चाहते।

कांग्रेस पर आतंकवाद के प्रति नरम रुख का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "दुर्भाग्य से कांग्रेस आतंकवाद का उपयोग अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए कर रही है। वह आतंकवाद से निपटने में विफल रही है। चीन भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा है। देश की सुरक्षा खतरे में हैं।"

गडकरी ने गलत आर्थिक नीतियों और खराब प्रशासन के लिए भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई दर दोहरे अंकों को छू रही है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार सभी खाद्य पदार्थो के प्रबंधन-उनकी कीमतों पर नियंत्रण, उत्पादन और भंडारण के मोर्चे पर विफल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+