बीएड का पर्चा लीक होने के मामले में 4 और गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि रविवार को दो लोगों को आगरा से और दो व्यक्तियों को फरु खाबाद से गिरफ्तार किया गया।
बृजलाल ने कहा कि आगरा से गिरफ्तार किए गए मनोज और सोनू वर्मा साहित्य भवन पब्लिकेशन, आगरा से जुड़े हुए थे, जहां से बीएड के प्रश्नपत्र प्रकाशित कराये गए थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इन दोनों व्यक्तियों ने पब्लिकेशन से प्रश्नपत्र उड़ाकर उसे फरु खाबाद के अवनेश राठौर और राजेश कुमार को पैसा लेकर उपलब्ध कराया। उसके बाद अवनेश और राजेश के जरिये बाकी लोगों तक ये प्रश्नपत्र पहुंचाए गए।
अधिकारी ने कहा कि इस पूरे मामले में साहित्य भवन पब्लिकेशन की भूमिका संदेह के घेरे में है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि लखनऊ विश्विद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा गत 5 मई को होनी थी, लेकिन पर्चा लीक हो जाने के कारण परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही उसे रद्द करना पड़ा था। अब यह परीक्षा 19 जून को होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications