स्पेन के राजा की हालत में सुधार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विज्ञप्ति के हवाले से खबर दी है कि राजा कार्लोस ने अच्छी रात बिताई और अब वे बेहतर महसूस कर रहे थे।
गौरतलब है कि 72 वर्षीय कार्लोस का बार्सिलोना के हास्पीटल क्लीनिक में ऑपरेशन हुआ था। अप्रैल में नियमित जांच के दौरान उनकी एक गं्रथि संक्रमित पाया गया था। चिकित्सकों ने सुनिश्चित किया था कि कार्लोस की ग्रंथि अच्छी है और उन्हें फेफड़े का कैंसर नहीं है।
कार्लोस के इस सप्ताह के मध्य में अस्पताल से छुट्टी मिलने और एक पखवाड़े के भीतर सामान्य काम-काज शुरू करने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications