'ब्रिटिश मतदान प्रणाली भ्रष्टाचार का नुस्खा'
वेबवाइट 'टाइम्सऑनलाइन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने कहा है कि चुनाव की पवित्रता खतरे में है, क्योंकि यह पहचान की जांच के बदले विश्वास पर आधारित है। पर्यवेक्षकों ने चुनाव परिणाम की वैधानिकता पर संशय जाहिर किया है।
पर्यक्षकों ने कहा है, "भ्रष्टाचार और मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोपों ने वोट की पवित्रता को खतरे में डाल दिया है, खासतौर से उन सीमावर्ती चुनावी क्षेत्रों में, जहां उम्मीदवार 1,000 से कम वोट से जीते हैं।"
केन्या के सांसद अबाबू नामवाम्बा के हवाले से कहा गया है, "टोरी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के लिए जितने सीटों की जरूरत है वह बहुत अधिक नहीं है। इससे काफी फर्क पड़ सकता था। एक उम्मीदवार ने मुझे बताया कि ब्रिटिश प्रणाली संभवत: दुनिया में सबसे भ्रष्ट है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications