सिंध मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी राष्ट्रपति को देंगे।
सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति को कई बार शिकायत मिल चुकी है कि राज्य का शिक्षा विभाग शिक्षक की परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को नौकरी पर नहीं रख रहा है।
सिंध के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली हैं और कहा जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री सरकारी आदेशों को लागू नहीं कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने इन शिकायतों के बारे में प्रांत के शिक्षा मंत्री मजहरुल हक से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षा विभाग के अलावा राष्ट्रपति अन्य विभागों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications