श्वेतांबर तेरापंथ के 10वें संत आचार्य महाप्रज्ञ का निधन
आचार्य महाप्रज्ञ इन दिनों चातुर्मास पर थे। श्रद्धालुओं ने दोपहर दो बजे तक आचार्य महाप्रज्ञ का दर्शन किया। अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों को बुलाया गया, लेकिन उनका निधन हो गया।
आचार्य महाप्रज्ञ का जन्म विक्रम संवत 1977 (1920) में आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी के दिन राजस्थान में टमकोर के चोरड़िया परिवार में हुआ था। पिता का नाम तोलारामजी और माता का नाम बालूजी था। बचपन में महाप्रज्ञ का नाम नथमल रखा गया था। बचपन में ही पिता का देहांत हो जाने के कारण माता बालूजी ने ही उनका पालन-पोषण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications