उद्धव का रक्तदान शिविर खून चूसने का उपाय : राज
राज ठाकरे ने एक समारोह में उद्धव ठाकरे द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित रक्तदान शिविर पर निशाना साधा। इस शिविर में रिकार्ड रक्तदान किया गया।
राज ने कहा कि यह केवल खून चूसने का उपाय था और इससे लोगों की बड़ी समस्याओं को हल करने में कोई मदद नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब मुंबई पानी की किल्लत से जूझ रही है, कुछ लोगों को यह समय शहर में रक्तदान शिविर के आयोजन के अनुकूल लगा।
शिव सेना ने एक मई को महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजनों के हिस्से के रूप में आयोजित रक्तदान शिविर में 26,000 बोतल खून एकत्र किया, जिसका वितरण सरकारी अस्पतालों और ब्लड बैंकों में किया गया।
राज ठाकरे ने मुंबई में पानी की समस्या की अनदेखी करने के लिए महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शहर में पानी माफिया मनमानी कीमत पर पानी बेच रहे हैं लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications