बक्सर जेल कसाब की फांसी की रस्सी भेजने को तैयार
बक्सर जेल के अधिकारियों ने कहा कि कसाब को फांसी पर लटकाने के लिए जेल परिसर में बुनी गई विशेष रस्सी उपलब्ध कराई जाएगी।
जेल अधीक्षक जयशंकर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "हमें पूरा विश्वास है कि देर-सवेर मुंबई की आर्थर रोड जेल से विशेष मनीला रस्सी की मांग की जाएगी।" कसाब को आर्थर रोड जेल में ही रखा गया है।
उन्होंने कहा, "यदि मांग की जाती है तो जेल रस्सी उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। कसाब को फांसी पर लटकाने के लिए नई मनीला रस्सी तैयार में हमें खुशी होगी।"
वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के दोषी मोहम्मद अफजल अफजल को फांसी पर लटकाने के लिए बक्सर जेल ने नई दिल्ली दिल्ली के तिहाड़ जेल को एक रस्सी भेजी थी।
एक 14 साल की किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में कोलकाता की अलीपुर जेल में फांसी पर लटकाए गए धनंजय चटर्जी के लिए भी बक्सर जेल ने ही रस्सी मुहैया कराई थी।
बक्सर के कैदियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रस्सियों की बुनाई की जाती है जिनमें कनात रस्सी, हथकड़ी रस्सी और फांसी पर लटकाने के लिए रस्सी शामिल है।
मनीला रस्सी को बुनने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। पहले जे-34 कपास से सूत को मोटे धागे में बुना जाता है। इसके बाद नरम मोम से धागे को काफी चमकीला बनाया जाता है।
प्रसाद ने कहा, "रस्सी को निर्मित करने में यह सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि धागे में कोई गांठ न रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications