चीन में 8 लोगों की चाकू घोपकर हत्या
नानचंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीन के जियांक्सी प्रांत में चेनगुआन गांव में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित आठ लोगों की चाकू घोपकर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चेनगुआन गांव में झोउ येझोंग ने अपनी मां, पत्नी और पुत्री की हत्या करने के बाद चार पड़ोसियों और एक प्रवासी श्रमिक की शनिवार शाम 6 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी।
काउंटी जन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख झोउ विहुई ने बताया कि पीड़ितों में छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं जिसमें 83 वर्षीय माता और 10 वर्षीय पुत्री शामिल है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
येझोंग को काउंटी पुलिस द्वारा शाम 7.45 बजे गिरफ्तार किया गया। इस घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि 36 वर्षीय झोउ ने सबसे पहले अपनी 10 वर्षीय पुत्री की हत्या की उसके बाद अपनी माता को मार डाला। अपने परिजनों को मारने के बाद उसने चार पड़ोसियों की भी हत्या कर दी।
सहायता के लिए घटनास्थल से भाग रहे दो अन्य ग्रामीणों की भी उसने हत्या कर दी। पास में ही अपने घर से निकल रहे एक प्रवासी मजदूर की भी उसने हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications