शंघाई की तेल रिफाइनरी में आग
शंघाई, 9 मई (आईएएनएस)। शंघाई की एक तेल रिफाइनरी में रविवार को आग भड़क उठी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे रिफाइनरी में तेल की एक टंकी में विस्फोट की खबर मिली। अग्निशमन दल आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दोपहर एक बजे पहुंचे।
यह रिफाइनरी पुडांग जिले के उत्तरी पुडांग मार्ग पर स्थित है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications