इजरायल-फिलीस्तीन की परोक्ष वार्ता शुरू

रामल्ला, 9 मई (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के प्रमुख शांति वार्ताकार साएब इरेकात ने रविवार को बताया कि इजरायल और फिलीस्तीन के बीच निकटता बढ़ाने के लिए अमेरिका द्वारा प्रस्तावित वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के दूत जार्ज मिशेल से मुलाकात के बाद इरेकात ने संवाददाताओं से कहा, "हम कह सकते हैं कि परोक्ष वार्ता शुरू हो चुकी है और यह चार महीने तक चलेगी।"

मिशेल पिछले पांच दिनों से मध्य पूर्व में हैं और इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मतभेदों को मिटाने के प्रयास में लगे हैं। वार्ता का नेतृत्व भी मिशेल ही करेंगे।

वाशिंगटन द्वारा प्रस्तावित वार्ता का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच नई यहूदी बस्तियों के निर्माण से उपजे विवाद पर दिसंबर 2008 में टूट गई शांति वार्ता को बहाल कराना है।

इरेकात के अनुसार अब्बास ने कहा कि वार्ता में अंतिम दौर के मुद्दों को शामिल किया जाना चाहिए, जिससे इजरायल के साथ एक स्वतंत्र फिलीस्तीन राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

इरेकात ने कहा कि वार्ता में सीमाओं की सुरक्षा भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि अब्बास अपने विचारों को सीधे अमेरिका को बताएंगे जो मिशेल के माध्यम से उसको इजरायल तक पहुंचाएगा।

शनिवार को फिलीस्तीन लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (पीएलओ) ने अब्बास को वार्ता शुरू करने के लिए अधिकृत किया था। परंतु माना जा रहा है कि अमेरिका अभी तक इजरायल से नई यहूदी बस्तियों के विस्तार को रोकने पर कोई प्रतिबद्धता नहीं हासिल कर सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+