मौदहा में उपद्रव मामले में 5 गिरफ्तार
नगरपालिका अध्यक्ष खलील अहमद उर्फ बुद्धू पहलवान की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के बाद कस्बे में तनाव फैल गया था। अध्यक्ष के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौदहा ए.के. सिंह की साजिश से सभासद ओमप्रकाश सोनकर द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराए गए मुकदमे की वजह से खलील सदमे में आ गए, जिस वजह से उनकी मौत हुई।
शनिवार को खलील के सैंकड़ों समर्थक सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने सरकारी जीप और दो ट्रकों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई थी। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications