ईरान में 5 आतंकवादियों को फांसी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तेहरान के एविन कारागार में रविवार सुबह पांच लोगों को फांसी दी गई। ये सभी बम धमाकों में शामिल थे और इन सभी का संबंध आतंकवादी गुटों से था।
इनमें से तीन को 2006 में उनके घर में रखे हथियार और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को राजधानी तेहरान में बम रखने के असफल प्रयास का दोषी ठहराया गया था।
यह असफल हमला इराकी अलगाववादी संगठन पार्टी ऑफ फ्री लाइफ ऑफ कुर्दिस्तान (पीजेएके) ने करवाया था।
एक महिला को भी फांसी दी गई है। इस महिला को तेहरान की एक सेना छावनी इस्लामिक रेवोलूशन गार्ड्स कार्पोरेशन (आईआरजीसी) के पास एक वाहन के नीचे बम रखने का प्रयास करते पकड़ा गया था। बाद में इस महिला ने स्वीकार किया था कि उसे तेहरान में कुछ विस्फोट करने की जिम्मेदारी पीजेएके ने दी थी।
पांचवें व्यक्ति को 2008 में शिराज शहर में बम रखने के मामले में फांसी दी गई।
फांसी पर लटकाए गए लोगों की पहचान फरजाद कामनगार, अली हीदारियन, फरहाद वकील, शिरीन एलेमहोली अताशगा और मेहदी इस्लामियन के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications