उत्तर भारत में तापमान में कमी (राउंडअप)

मध्य भारत और गंगा के मैदानी भागों में हालांकि तापमान के बढ़ने की भी आशंका जाहिर की गई है।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री कम दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री, बिहार, झारखण्ड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान वर्धा (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3, 35.2, 35.6 और 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश के विभिन्न हिस्सों मसलन पूर्वोत्तर के राज्यों, दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चण्डीगढ़ और राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है। केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की वजह से अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कानपुर का अधिकतम तापमान 35.5, आगरा 36.6, गोरखपुर 35.9, इलाहाबाद, 39.0 और लखनऊ का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

अगले दो से तीन दिनों के दौरान गंगा के मैदानी भागों और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+