शांतिनिकेतन में टैगोर जयंती उत्सव आरंभ
विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1921 में गुरुदेव ने की थी। गुरुदेव की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के नंदन कला सभागार में गुरुदेव की पेंटिग्स की प्रदर्शनी आयोजित की गई। रवींद्र भवन संग्रहालय में भी फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
कुलपति रजत कांत रॉय ने कंप्यूटर साक्षरता अभियान का आरंभ किया। परिसर स्थित 'गौर प्रांगण' में रविवार शाम एक नृत्य नाटिका 'ताशेर देश' का मंचन किया जाएगा, जिसे खुद गुरुदेव ने तैयार किया था।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव की 150वीं जयंती के अवसर पर आरंभ कई कार्यक्रम अगले वर्ष नौ मई तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय टैगोर की पेंटिग्स को 'रवींद्र चित्रावली' के नाम से प्रकाशित करेगी। यह चार अंकों में होगी।
उल्लेखनीय है कि शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर शहर में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications