मानव तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली से चार लोग गिरफ्तार किए गए। वे उस दौरान तीन लड़कियों को भीख मंगवाने और उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए ले जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि चारों इससे पहले भी अपहरण और तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications