टैगोर की विरासत की अलख जगाएगी सरकार : प्रधानमंत्री
नेशनल गैलरी ऑफ माडर्न आर्ट में टैगोर की 150वीं जयंती पर रविवार को आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर सिंह ने कहा, "टैगोर ने अपने प्रयासों से एक उच्च स्तरीय सोच और दृश्य शब्दावली का विकास किया, जिसने तारतम्यता और जीवन शक्ति की शानदार भावना प्रदर्शित की।"
"टैगोर के लिए कला एक सेतु की तरह थी जिसने व्यक्ति विशेष को व्यापक पैमाने पर विश्व से जोड़ा।"
सिंह ने कहा, "गुरुदेव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों में भावना जगाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विद्वानों और विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है।"
उन्होंने कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में गठित यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि गुरुदेव को सच्ची श्रद्धांजलि कैसे दी जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications