राख के बादलों से स्पेन में विमान सेवाएं बाधित

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार हवाई सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने वाले यूरोपीय संगठन 'यूरोकंट्रोल' की सिफारिश के बाद स्पेन के लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री जॉस ब्लैंको ने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

देश में हवाई अड्डों पर निगरानी रखने वाले आयोग के साथ हुई एक बैठक के बाद जॉस ने एक विज्ञप्ति में इसकी घोषण की।

'यूरोकंट्रोल' ने शुक्रवार को पाया कि स्पेन के उत्तरी तटीय इलाके से हवा चलने की वजह से ज्वालामुखी का राख बादल पर छा गया है।

बादल में राख की वजह से दृश्यता कम हो गई। लिहाजा विमानों का उड़ान भरना जोखिम से भरा हुआ है। इसके चलते शुक्रवार रात में सैंटियागो द कम्पोस्टेला हवाई अड्डा को बंद कर दिया गया था।

बादल पर राख के प्रभाव के चलते शनिवार दोपहर तक 16 हवाई अड्डों को बंद किया गया था। बाद में चार अन्य हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+