अफगानिस्तान में 7 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार माटा खान जिले में शनिवार रात को आतंकवादियों का एक समूह सुरक्षाबलों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में सात आतंकवादी मारे गए।
गौरतलब है कि पक्तिका, खोस्त और अन्य प्रातों में अमेरिकी सेनाओं के ठिकाने हैं। तालिबानी आतंकवादियों ने हालांकि इस हमले के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
इससे पहले, अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत के अफगान सैन्य अधिकारी जिनुद्दीन शरीफी ने दावा किया था कि सिनदंद जिले में कई घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ रविवार सुबह समाप्त हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications