रूस में नाजियों पर विजय की वर्षगांठ पर समारोह

मास्को, 9 मई (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की विजय की 65वीं वर्षगांठ पर रविवार को मास्को के लाल चौक में रंगारंग उत्सव का आयोजन हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विजय दिवस पर आयोजित समारोह में 20 के अधिक देशों के नेताओं के साथ चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ भी शामिल हुए।

रूस हर वर्ष नौ मई को नाजी जर्मनी पर जीत के लिए विजय दिवस मनाता है। जर्मनी ने वर्ष 1945 में इसी दिन समर्पण किया था।

जर्मनी ने आठ मई 1945 की मध्य रात्रि में बर्लिन के एक उपनगर कार्लहर्स्ट में सोवियत मार्शल गोर्गी झुकोव की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में समर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। इस अवसर पर सोवियत संघ, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के सर्वोच्च नेताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समय में अंतराल के कारण जिस समय समर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए उस समय सोवियत संघ में नौ मई की तारीख थी। इसलिए रूस नौ मई को विजय दिवस मनाता है और पश्चिमी देशों में यह आठ मई को आयोजित किया जाता है।

द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ के करीब 2.7 करोड़ लोगों की मौत हुई और 1,418 दिन तक चली लड़ाई में 1,700 शहरों और कस्बों को नाजियों ने तबाह कर दिया।

पिछले 65 वर्षो से नौ मई को रूस में सार्वजनिक अवकाश रहता है और पूरे देश में लोग शहर के चौराहों पर एकत्र होकर गुमनाम शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+