भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा में जगह नहीं : प्रभात झा

पार्टी के प्रदेश मुखिया की कमान संभालने के बाद रविवार को झा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सत्ता और संगठन मिलकर काम करे ताकि प्रदेश के विकास का मार्ग तेजी से प्रशस्त हो। मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रकरण लोकायुक्त से होकर न्यायालय तक में है, अगर आरोप सिद्ध हो जाता है तो संबंधित व्यक्ति एक पल भी पार्टी में नहीं रहेगा।

एक सवाल के जबाव में झा ने कहा कि वह प्रचारबाजी से बचेंगे और इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दे दिए हैं कि वे होर्डिंग व पोस्टर आदि पर धन खर्च न करें। साथ ही उन्होंने अफसरों व मंत्रियों को निर्देश दिया कि उनका रिश्तेदार बताकर काम कराने वालों का सहयोग न करें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संपत्ति का खुलासा किए जाने के बाद क्या संगठन के लोग भी ऐसा ही करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर देंगे।

झा ने कहा है कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के साथ तीन सह मुख्यालय जनजातीय क्षेत्रों झाबुआ, मंडला और छिंदवाड़ा मे रहेंगे। इन क्षेत्रों में वह माह में कम से कम दो-दो दिनों का प्रवास भी करेंगे। झा को बाहरी बताए जाने की चर्चाओं का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि वह पैदा जरूर बिहार में हुए हैं मगर पिछले 35 साल से मध्य प्रदेश में है और उनकी इच्छा है कि उनका अंतिम संस्कार भी यहीं हो।

प्रदेशाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पर इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा अपत्ति दर्ज कराने पर उन्होंने कहा कि यह अनुशासनहीनता नहीं है और उन्होंने जो राय जाहिर की वह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है। उमा भारती की भाजपा मे वापसी के मुद्दे पर झा ने कहा कि वह बड़ी नेता हैं और मैं छोटा कार्यकर्ता, लिहाजा इस विषय पर वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+