शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में तेलुगू अभिनेता गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में रविवार तड़के वाहनों की जांच के दौरान नवदीप को पकड़ा गया।

यह घटना इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल के समीप उस समय हुई जब अभिनेता नवदीप अपने दोस्तों के साथ क्लब से आ रहे थे। पुलिस को वाहनों की जांच करते देख उन्होंने गलत दिशा में तेज ड्राइविंग कर भागने की काशिश की।

वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उक्त वाहन का पीछा कर नवदीप को पकड़ लिया। पुलिसकर्मीे नवदीप को गिरफ्तार कर ऑटो से ले गए। इस दौरान अभिनेता ने पुलिस और ऑटोचालक के साथ गलत व्यवहार किया। नवदीप ने पुलिस की टोपी से अपना चेहरा छिपा रखा था।

नवदीप को बंजारा हिल्स स्टेशन लाया गया और उनके खिलाफ शराब पीकर तेज वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। गांधी अस्पताल में अभिनेता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। नवदीप को अदालत में पेश किया जाएगा।

नवदीप ने रविवार सुबह संवाददाताओं को बाताया कि वाहन चलाते समय उसने शराब पी रखी थी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसकी मात्रा सीमा के अंदर ही थी।

वाहनों की जांच कर रहे पुलिकर्मियों की टीम का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त स्टीफन रविंद्रा कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+