ब्राजील में खेल के दौरान फुटबाल खिलाड़ी की मौत
ब्राजील में यह घटना शनिवार को प्रमुख शहर रियो डी जनेरियो में जारी स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप के अंतर्गत काबोफ्रिंसे और मेसक्वीटा क्लबों के बीच खेले गए सेकेंड डीविजन लीग के 13वें दौर के मुकाबले के दौरान यह घटना घटी।
मेसक्वीटा के मिडफील्डर फ्रेड मैच के पहले हॉफ के दौरान 36वें मिनट में अचानक मैदान पर गिर पड़े। फ्रेड को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दुखदायी हादसे के बाद मैच को रद्द कर दिया गया। खेल रोके जाने के समय काबोफ्रियेंसे 1-0 से आगे चल रहा था। फ्रेड की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक काबोफ्रियेंसे के अध्यक्ष वल्देमीर मेंडिस ने बताया, "मैच को रद्द कर रेफरी ने अच्छा काम किया है। इसके सिवाय दूसरा कोई चारा था। किसी व्यक्ति की जान से ज्यादा मैच का परिणाम महत्वपूर्ण नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications