माओवादियों का सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

काठमांडू, 9 मई (आईएएनएस)। नेपाल में माओवादियों की आम हड़ताल खत्म होने के बावजूद सैकड़ों माओवादी समर्थकों ने झंडों और बैनरों के साथ रविवार को राजधानी में सरकारी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के सिंह दरबार स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे एक माओवादी ने कहा, "प्रधानमंत्री को सत्ता छोड़नी चाहिए और एक राष्ट्रीय सरकार बननी चाहिए।"

माओवादियों ने कहा कि शांति और नए संविधान की गांरटी पर सहमति होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

अनेक मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी घेराव में फंसने से बचने के लिए सुबह जल्दी ही कार्यालय पहुंच गए। फिर भी नौ बजे माओवादियों का घेराव शुरू होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। विपक्षी दल का कहना है कि नाकेबंदी शाम पांच बजे तक कायम रहेगी।

जनता और राजनयिक तबकों के बढ़ते दबाव के कारण आम हड़ताल को वापस लेने के लिए बाध्य माओवादियों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए काठमांडू घाटी के बाहरी इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

उधर माओवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने कहा कि हड़ताल वापस नहीं ली गई है,उसे केवल स्थगित किया गया है।

प्रचंड ने कहा कि एक हफ्ते चली हड़ताल एक ऐतिहासिक पूर्वाभ्यास था। यदि सरकार 28 मई से पहले एक राष्ट्रीय सरकार के माध्यम से शांति और संविधान की मांग को पूरा करने में विफल रही तो वास्तविक कार्रवाई उसके बाद शुरू होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+