हसीना सरकार के खिलाफ जिया छेड़ेंगी आंदोलन

हसीना ने चीन, सऊदी अरब और अन्य देशों की यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए, लेकिन जनवरी में नई दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने भारत के साथ जिन पांच समझौते पर हस्ताक्षर किए उन्हें जिया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती हैं।

वकीलों के साथ शनिवार को एक बातचीत के दौरान जिया ने कहा कि वह किसी भी करार को लागू करने को लेकर सहमति नहीं देंगी।

जिया ने इससे पहले कहा था कि अपराधियों, उग्रवादी और आतंकी गतिविधियों के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान और बांग्लादेश के चटगांव व मंगला बंदरगाह को भारत के इस्तेमाल करने से संबंधित समझौते राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, "लोग सरकार को बदलना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 16 महीने में कुछ भी अच्छा नहीं किया। लिहाजा हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशव्यापी आंदोलन करना होगा।

गौरतलब है कि दिसम्बर 2008 में हुए संसदीय चुनाव में जिया और उनके कट्टरपंथी सहयोगी बुरी तरह से हार गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+