छत्तीसगढ़ के जंगल बारूदी सुरंगों से पटे हैं : पुलिस
पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बड़ी समस्या यह है कि बारूदी सुरंगों से पार पाने के लिए हमारे पास न तो कोई तकनीक है और न ही संसाधन। जब तक बारूदी सुरंग हटाने में हम सफल नहीं हो जाते तब तक घने वन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं जा सकता। नक्सली यहां हमेशा तैयार रहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि शनिवार को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भरी एक बुलेट प्रुफ वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया था, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications