रक्षा क्षेत्र में शत प्रतिशत विदेशी निवेश नहीं : सीआईआई
सीआईआई ने कहा, "उद्योग जगत रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश के पक्ष में नहीं है। एफडीआई की 49 प्रतिशत सीमा लाभकारी होगी।"
सरकार ने मई 2001 में रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26 प्रतिशत निर्धारित की थी।
वर्ष 2008 की रक्षा खरीद प्रक्रिया के अनुसार रक्षा क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में 49 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड ने 49 प्रतिशत एफडीआई के किसी प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं दी है।
सीआईआई ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश इसलिए आवश्यक है क्योंकि अधिकांश रक्षा उत्पादन में उच्च प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है और विदेशी कंपनियां केवल हिस्सेदारी मिलने पर ही उनका स्थानांतरण भारतीय कंपनियों को करती हैं। देश के रक्षा क्षेत्र को वित्त और प्रौद्योगिकी दोनों हासिल करना ही एफडीआई का उद्देश्य है।
सीआईआई ने रक्षा क्षेत्र को करों में छूट और अनुदान देने तथा विदेशी प्रौद्योगिकी के खिलाफ अपने देश के कुशल मानवशक्ति का लाभ उठाने का सुझाव दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications