अलकायदा ने दी राजकुमार हैरी के अपहरण की धमकी
अलकायदा की एक वेबसाइट के हवाले से ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने रविवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
उल्लेखनीय है कि 25 वर्षीय हैरी को उनके पिता राजकुमार चार्ल्स ने शुक्रवार को पायलट के 'विंग्स' प्रदान किए थे और उन्हें अपाचे हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के लिए चुना गया था।
अलकायदा की अरबी वेबसाइट पर लिखा गया है कि 'काफी अच्छा होगा यदि उड़ान भरते वक्त हैरी को मुजाहिदीन अगवा कर लें.।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications