उत्तर भारत में गर्मी से राहत, ओले की आहट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी, ओला पड़ने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू एवं कश्मीर में आगामी 24 घंटों में बौछारे पड़ने की संभावना है।
पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक के तटीय भागों, केरल, लक्ष्यद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में गरज के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पश्चिमोत्तर भारत प्रभावित होगा।












Click it and Unblock the Notifications