बिहार में नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी
पटना। बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर संदिग्ध नक्सलियों ने शनिवार की सुबह बखरी रेलवे स्टेशन के नजदीक विस्फोटक लगाकर रेल पटरी उड़ा दी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने कुरसेला और बखरी रेलवे स्टेशन के बीच विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कटिहार की जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस घटना में अप लाइन की एक से डेढ़ फीट पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद अप लाइन पर रेलगाड़ियों का आवागमन चार घंटे तक बाधित रहा। घटना के बाद पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी रेलखंड पर मानसी रेलवे स्टेशन के समीप भी नक्सलियों ने एक बम विस्फोट किया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा केन बम भी बरामद किया था।













Click it and Unblock the Notifications