अमरीका की पाकिस्तान को 'गंभीर परिणामों' की चेतावनी

विदेश मंत्री क्लिंटन ने ये भी कहा कि पाकिस्तान अब उग्रवाद से निबटने में काफ़ी सहायक हो गया है लेकिन सहयोग में अभी और सुधार किया जा सकता है. ग़ौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में जन्में अमरीकी नागरिक फ़ैसल शहज़ाद को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कार बम हमले की कोशिश के लिए ग़िरफ़्तार किया गया है.
सहयोग
अमरीकी टीवी चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "हमें पाकिस्तान सरकार से सहायता मिल रही है और उनकी प्रतिबद्धता में बड़ा परिवर्तन आया है लेकिन हमें और सहयोग चाहिए."
इसीबीच अमरीकी विदेश मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने शुक्रवार को कहा है कि अमरीका पाकिस्तान को आंतकवाद से लड़ने के प्रयासों के लिए सैन्य परीक्षण देने को तैयार है. रॉबर्ट गेट्स ने कहा, "हम पाकिस्तान की उतनी सहायता करने के लिए तैयार हैं जितनी वो हमसे स्वीकार करने के लिए तैयार है."
उधर अमरीका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में न्यूयॉर्क पुलिस ने एक संदिग्ध पैकेट की जांच के बाद कहा है कि खतरे की बात नहीं है.












Click it and Unblock the Notifications