फिर यूरोपीय उड़ानों पर ख़तरा

यूरोप की विमान सेवा नियंत्रण एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आइसलैंड में फिर एक ज्वालामुखी के फटने के कारण हवाई यातायात में रुकावट आ सकती है.
एजेंसी का कहना है कि ज्वालामुखी की राख फैलने का मतलब है कि हवाईअड्डों को बंद करना होगा.
उत्तरी पुर्तगाल, उत्तरी स्पेन और दक्षिणी फ़्रांस के कुछ हिस्सों के हवाई अड्डे या तो बंद हो गए हैं या जल्द ही उनके बंद किए जाने की संभावना है.
एजेंसी का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में बार्सिलोना और मार्से में भी इसका असर पड़ सकता है.
कुछ विमानों का रास्ता बदला गया है, जिसके कारण उड़ान में काफ़ी देर हो रही है.
सबसे ज़्यादा प्रभावित स्पेन हुआ है, जहाँ 19 हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है. यूरोप और उत्तरी अमरीका के बीच उड़ान सेवाओं का रास्ता बदला जा रहा है.
बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि औसतन प्रतिदिन 600 विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुज़रते हैं.
ब्रिटेन में स्पेन जाने वाली कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है.
पिछले महीने ज्वालामुखी की राख के कारण हज़ारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी. क्योंकि कुछ दिनों तक यूरोप जाने वाली कई सेवाएँ पूरी तरह रोक दी गई थी.












Click it and Unblock the Notifications