अमेरिका : शहजाद-हेडली संपर्कों से इंकार नहीं
पाकिस्तान से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे क्राउली से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो वह बोले "ऐसा संभव है। ऐसी कई साजिशें रही हैं जहां अमेरिका और पाकिस्तान के नागरिक संलिप्त पाए गए हैं।" क्राउली ने कहा, "दोनों के बीच किसी संपर्क के बारे में मेरे पास कोई विश्वस्त सूचना नहीं है लेकिन हर तरह से जांच की जा रही है कि ये लोग पाकिस्तान में किससे मिले थे या इनकी किन लोगों ने मदद की थी।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका टाइम्स स्क्वायर की आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान के साथ मिल कर काम कर रहा है। पाकिस्तान में इस मसले ले संबंधित कुछ गिरफ्तारियां भी हुईं हैं। टाइम्स स्क्वेयर मामले पर भारत से किसी तरह का संपर्क साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इस मसले का भारत से कोई जुड़ाव नहीं पाया गया है।
गौरतलब है कि समाचार चैनल एबीसी न्यूज ने खबर दी थी कि शहजाद का संपर्क पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था। साथ ही शहजाद मुबई हमले में शामिल एक आतंकवादी के बचपन का मित्र भी है। रिपोर्ट में इस पाकिस्तानी आतंकवादी नाम नहीं लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications