प्रदेशाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पर महाजन ने उठाए सवाल
भाजपा के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान महाजन ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया गलत लगती है, जिस पर उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक के सामने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि महाजन का अध्यक्ष पद के लिए दावा मजबूत था परंतु पार्टी संगठन की डोर से बंधे होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।
मालूम हो कि शुक्रवार को जनजातीय नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की बात कहकर तथा चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर पार्टी के सामने सवाल खड़े कर दिए थे। देर रात को आखिरकार कुलस्ते को मना लिया गया। अब महाजन ने चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications