सिर्फ अदालतों तक सीमित न रहे कानून बिरादरी : प्रधानमंत्री
बार एसोसिएशन द्वारा 'कानून और शासन' विषय पर आयोजित स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर कानून बिरादरी के नुमाइंदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कानून बिरादरी की भूमिका सिर्फ अदालतों और अपने मुवक्किलों के मामले निपटाने तक सीमित नहीं है। उन्हें न्याय प्रशासन का अभिन्न अंग बने रहने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "इस बिरादरी के सदस्यों ने पूर्व में इन क्षेत्रों में ऐतिहासिक योगदान दिया है। चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या संविधान का निर्माण या फिर सरकार की कार्यप्रणाली हो। यहां तक कि आज भी उनके मंत्रिमंडल में इस बिरादरी के कई प्रमुख लोग शामिल है।"
सिंह ने कहा, "जन कल्याण और राष्ट्रीय हित में कानून बिरादरी अहम भूमिका निभा सकती है।" लातूर और भुज में आए भूकंप और सुनामी तथा कारगिल युद्ध के दौरान बार एसोसिएशन की ओर से किए गए योगदानों के लिए सिंह ने उसकी सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि न्याय में देरी का मतलब न्याय न मिलने जैसा होता है। इसलिए अदालतों में लंबित पड़े मामलों को निपटाने की दिशा में बार एसोसिएशन, न्यायपालिका और सरकार को सहयोगात्मक प्रयास करने होंगे। उन्होंने आम आदमी को सुलभ कानूनी सहायता न मिलने पर भी चिंता जताई और कहा कि कानूनी मामलों में होने वाला खर्च जब तक आम आदमी की पहुंच में नहीं होगा तब तक न्यायिक की अवधारणा अधूरी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications