'धुल सकती है बाल श्रम के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियां'

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएलओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2004 से 2008 के बीच पूरी दुनिया में बाल श्रमिकों की संख्या 22.2 करोड़ से घटकर 21.5 करोड़ रह गई।

एजेंसी के अनुसार बाल श्रमिकों की संख्या में गिरावट की दर पूरी दुनिया में धीमी हुई है।

नीदरलैंड की सरकार आईएलओ के सहयोग से अगले हफ्ते एक सम्मेलन का अयोजन करने जा रही है। इसमें वर्ष 2016 तक बाल श्रम के सबसे खराब तरीकों के उन्मूलन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आईएलओ के अनुसार अभी 1.15 करोड़ बच्चे खतरनाक कार्यो में लगे हैं।

एशिया प्रशांत, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में बाल श्रमिकों की संख्या में गिरावट हुई है लेकिन उप सहारा क्षेत्र में इसमें वृद्धि हुई है।

आईएलओ के अध्यक्ष जुआन सोमाविया ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+