बम की आशंका के बाद टाइम्स स्क्वेयर खाली कराया गया
न्यूयार्क, 8 मई (आईएएनएस)। मैरिएट मारक्विस होटल के पास एक संदिग्ध वस्तु पाए जाने के बाद शुक्रवार को टाइम्स स्क्वेयर को खाली कराया गया। छह दिन पहले यहां एक कार बम रखने का असफल प्रयास किया गया था।
होटल के एक सूत्र ने समाचार चैनल सीएनएन को बताया कि बाहर एक लावारिस कूलर पड़ा हुआ था। सूत्र ने बताया कि बम निरोधक दस्ता यह पता लगाने में जुटी है कि यह कोई खतरनाक वस्तु तो नहीं है।
इलाके के आसपास की चार गलियों में यातायात को बंद कर दिया गया है।
छह दिन पहले टाइम्स स्क्वेयर में एक कार बम रखने की असफल कोशिश की गई थी। इस मामले में पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी फैजल शहजाद (30) को गिरफ्तार किया गया है।
फैजल के पिता पाकिस्तानी वायु सेना में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications