राहुल कर सकते हैं जम्मू का दौरा
जम्मू, 8 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पहाड़ी भाषियों के एक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आगामी 17 मई को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा कर सकते हैं।
कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा, "संभावना है कि राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों खासकर राजौरी का दौरा करें। पहाड़ी सम्मेलन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल होंगे।"
राहुल यदि जम्मू आते हैं तो गत वर्ष अप्रैल के संसदीय चुनावों के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications