कंजरवेटिव के प्रस्ताव पर सांसदों से चर्चा करेंगे लिबरल (लीड-1)

चुनावी नतीजों में 'कंजरवेटिव पार्टी' सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जबकि 'लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी' 'किंगमेकर' के रूप में सामने आई है। इस चुनाव में सत्ताधारी लेबर पार्टी का करारा झटका लगा है। बीबीसी के मुताबिक कंजरवेटिव पार्टी की ओर से आए प्रस्तावों पर चर्चा के लिए क्लेग ने अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन ने देर रात क्लेग से फोन पर बातचीत की और उनके समक्ष सरकार बनाने के सिलसिले में कैबिनेट में शामिल होने और चुनाव सुधार की समीक्षा के लिए सर्वदलीय समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। कैमरन ने कहा था कि उनका प्रस्ताव खुला और व्यापक है।

ब्रिटेन के इतिहास में वर्ष 1974 के बाद से पहली बार त्रिशंकु संसद की तस्वीर सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कंजरवेटिव पार्टी 306 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन 20 सीटों से बहुमत से पीछे रह गई है जबकि सत्ताधारी लेबर पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। उसे 258 सीटें हासिल हुई हैं। चुनावों में लिबरल डेमोक्रेटिक 'किंगमेकर' की भूमिका में उभरी है और उसे 57 सीटें मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+