उत्तर भारत में पारा गिरा, बारिश के आसार (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों में हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान औसत से चार से 12 डिग्री कम, उत्तर प्रदेश में छह से 10 डिग्री, उत्तराखण्ड में पांच से नौ डिग्री , पंजाब में तीन से पांच डिग्री, जम्मू एवं कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में तीन से पांच डिग्री और झारखण्ड में दो से पांच डिग्री कम रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार भोपाल मे अधिकतम तापमान 42.2, इंदौर मे 41, ग्वालियर में 42.1 और जबलपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

बिहार के अधिकांश इलाकों में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। पटना में शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 35़ 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+