हेडली-शहजाद संपर्क से इंकार नहीं: अमेरिका

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि न्यूयार्क में टाइम्स स्क्वे यर पर विफल आतंकवादी हमले के आरोप में गिरफ्तार फैसल शहजाद और मुंबई हमले के अभियुक्त डेविड कोलमैन हेडली के बीच संपर्क की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउली से शुक्रवार को जब पाकिस्तानी मूल के इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के आपसी संपर्क के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ऐसा संभव है। ऐसी कई साजिशें रही हैं जहां अमेरिका और पाकिस्तान के नागरिक संलिप्त पाए गए हैं।"

क्राउली ने कहा, "दोनों के बीच किसी संपर्क के बारे में मुझे विश्वस्थ सूचना नहीं है लेकिन हर तरह से जांच की जा रही है कि ये लोग पाकिस्तान में किससे मिले थे या इनकी किन लोगों ने मदद की थी।"

प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से पाकिस्तान के साथ जांच में मिलकर काम किया जा रहा है। टाइम्स स्क्वे यर मामले पर भारत से किसी तरह का संपर्क साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले का कोई जुड़ा भारत से होने के बारे में अभी कुछ नहीं जा सकता।

इससे पहले समाचार चैनल एबीसी न्यूज ने खबर दी थी कि शहजाद का संपर्क पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था और शहजाद मुबई हमले में शामिल एक आतंकवादी का बचपन का मित्र भी है। इस पाकिस्तानी आतंकवादी नाम नहीं लिया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों न्यूयार्क में विफल आतंकवादी हमले के मामले में शहजाद को गिरफ्तार किया गया था। दूसरी ओर हेडली मुंबई हमले और अन्य कई मामलों में अभियुक्त है। हेडली का संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है जिस पर मुंबई हमले को अंजाम देने आ आरोप है। वह अपने सभी गुनाहों को कबूल भी कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+