इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, 8 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य भाग में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। प्रारंभिक समाचारों के मुताबिक अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक भूकंप के ये झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 11.22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिमी नूसा तंगारा प्रांत के पश्चिमोत्तर क्षेत्र समुद्र तट से 10 किलोमीटर नीचे था।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications